जयपुर: राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा और जनसंख्या के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य है।हर साल 30 मार्च को देश में राजस्थान की स्थापना को दर्शाने के लिए राजस्थान दिवस (Rajasthan Diwas 2023) मनाया जाता है।
इस वर्ष राजस्थान अपना 74वां स्थापना दिवस मना रहा है।अगर इतिहास के पन्नों में देखा जाए तो राजस्थान ने अपना अस्तित्व 30 मार्च 1949 को खोजा यानी इसी दिन राजपूताना का विलय भारतीय संघ में हुआ था।
राजस्थान दिवस 2023 (Rajasthan Diwas 2023)
देश के नॉर्थ-ईस्ट हिस्से में बसा यह राज्य राजाओं की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। ब्रिटिश राज में राजस्थान को राजपूताना नाम दिया गया था। जयपूर इस राज्य की राजधानी होने के साथ-साथ राज्य का सबसे बड़ा शहर होने का भी गौरव रखता है।
राजस्थान के अन्य प्रमुख शहरों में उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, अजमेर और कोटा शामिल हैं।राजस्थान की सीमा पांच भारतीय राज्यों से लगती है, उत्तर में पंजाब, उत्तर पूर्व में उत्तर प्रदेश और हरियाणा, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात और दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश।
यह उत्तर पश्चिम में पंजाब के पाकिस्तानी प्रांतों और पश्चिम में सिंध के साथ एक सीमा भी साझा करता है। अपने टेक्सटाइल और हैंडीक्राफ्ट के लिए मशहूर राजस्थान सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेषों का घर है जिसमें कालीबंगा और बालाथल के साथ-साथ दिलवाड़ा मंदिर भी है।