Google search engine
HomeBikanerभाजपा बीकानेर देहात के खाजूवाला विधानसभा की बुथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला हुई...

भाजपा बीकानेर देहात के खाजूवाला विधानसभा की बुथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला हुई सम्पन्न

भाजपा बीकानेर देहात के खाजूवाला विधानसभा की बुथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला हुई सम्पन्न

भाजपा बीकानेर देहात के खाजूवाला विधानसभा की बुथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला हुई सम्पन्न

बीकानेर देहात की खाजुवाला विधानसभा की बुथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला आज भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में हुई जिसमें खाजूवाला विधानसभा के चारों मण्डल अध्यक्ष, मण्डल कार्यकारिणी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, अल्पकालीन विस्तारक जिला पदाधिकारी मण्डल प्रभारी शामिल हुए इसमे बुथ सशक्त कैसे हो उस पर विचार मंथन हुआ

कार्यशाला में जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रवासी जालम सिंह भाटी ने कहा भाजपा में बुथ इकाई व पन्ना प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है जो बुथ सशक्त होगा वहां भाजपा मजबूत होगी इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है मण्डलो में फोटोयुक्त बुथ समितियां बन चुकी व पन्ना प्रमुख भी बन गये अब मण्डल स्तर पर प्रवासी कार्यकर्ता लगाये जो बुथ समितियां का वेरिफिकेशन करेंगे बुथ सशक्तिकरण के लिए अल्पकालीन विस्तारक के साथ काम करेगे

भाजपा जिला सशक्तिकरण अभियान

भाजपा जिला मंत्री एवं बुथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संहयोजक देवीलाल मेघवाल ने बुथ सशक्तिकरण अभियान की विस्तार से जानकारी दी कहा बुथ सशक्तिकरण अभियान में प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर अल्पकालीन विस्तारक लगाये है उनके साथ मण्डल प्रवासी रहेंगे जो बुथ स्तर पर कार्य विभाजन कर कार्यकर्ताओं को बुथ स्तर पर अलग अलग जिम्मेदारी देंगे

अभियान 1 अप्रैल 2023 से 10 अप्रैल 2023 तक चलेगा 6 अप्रैल को बुथ स्तर पर पार्टी की स्थापना दिवस मनाया जायेगा 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई जायेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 100 संस्करण को बड़ी स्क्रीन पर बुथ स्तर पर दिखाया जायेगा

कार्यशाला में पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने गहलोत सरकार की विफलताओं की जानकारी दी और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया कहा केन्द्र मोदी सरकार आम आदमी को मध्य रखते हुए योजना बनाते जिससे आम आदमी का भला होता है

ये रहे उपस्थित

बैठक में जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल मण्डल खाजूवाला अध्यक्ष जगविंदर सिंह सिद्धू पुगल मण्डल अध्यक्ष कांशीराम जाखड़ छतरगढ मण्डल अध्यक्ष राजुराम राईका बीछवाल मण्डल अध्यक्ष तोलाराम कुकणा मण्डल प्रभारी चम्पा लाल गेदर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ अनु जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल बुथ निर्माण समिति संयोजक भोजराज मेघवाल भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज सिवर जितेंद्र राजवी कैलाश विश्नोई कुलदीप मोदी राजेंद्र बेनीवाल देवीसिंह शेखावत राकेश सहोत्रा राकेश कस्वा मुकेश शर्मा दिलीप सिंह भाटी डुंगर सेन इन्द्रिसिह राठौड़ अमित ज्याणी सुमेरसिह सोढा पप्रशांत विश्नोई हीरालाल यादव भवानी सिंह राम-लक्ष्मण गोदारा शिव कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments