Google search engine
Homeराजस्थानabp c voter survey on vasundhara raje rajasthan chunav survey bjp cm...

abp c voter survey on vasundhara raje rajasthan chunav survey bjp cm face

ऐप पर पढ़ें

Rajasthan survey, abp c voter survey: चुनाव आयोग ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। सूबे में 25 नवंबर को वोटिंग होनी है। राज्य में कांग्रेस की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली लिस्ट जारी कर 41 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा राज्य में कमल खिलाने की कोशिश में जुटी हुई है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व ने इस चुनाव में बगैर किसी मुख्यमंत्री चेहरे के मैदान में उतरने का ऐलान किया है। हालांकि राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पार्टी के सामने सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी ठोंक चुकी हैं। एक ताजा सर्वे सामने आया है जिसमें राजस्थान के लोगों से पूछा गया कि वसुंधरा राजे को सीएम फेस न घोषित करने से क्या भाजपा को फायदा मिलेगा या इससे पार्टी को नुकसान हो सकता है। सर्वे के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

वसुंधरा को सीएम फेस घोषित न करना- सही या गलत?

एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने यह सर्वे किया है। सर्वे में पूछा गया कि वसुंधरा राजे को सीएम फेस न घोषित करने से भाजपा को फायदा होगा या नुकसान? राज्य के 43 परसेंट लोगों ने कहा कि इससे भाजपा को फायदा होगा। वहीं 42 परसेंट लोगों ने कहा कि इससे नुकसान हो सकता है। यानी फायदा और नुकसान के बीच केवल एक फीसदी का फासला है। वहीं सर्वे में 12 परसेंट लोगों ने कहा कि पार्टी के इस फैसले से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। और तीन फीसदी लोगों ने कहा कि इस बारे में कुछ कह नहीं सकते। यानी सबसे ज्यादा लोगों ने इस बात के लिए वोट दिया कि पार्टी के इस फैसले से फायदा हो सकता है। 

भाजपा की पहली लिस्ट जारी, कांग्रेस की कब बारी?

भाजपा ने राज्य में पहली लिस्ट जारी कर दी है। चुनावी समर में अब तक 41 कैंडिडेट को उतारा गया है। हालांकि कांग्रेस ने अब तक एक भी लिस्ट जारी नहीं की है। वहीं रविवार को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। सीएम अशोक गहलोत 18 अक्टूबर तक राज्य में पहली लिस्ट जारी करने का संकेत दिए हैं।   

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments