बीकानेर: बीछवाल बंदी शिविर से दंडित कैदी फरार, पुलिस अलर्ट
बीकानेर के बीछवाल बंदी शिविर से दंडित कैदी पालेंद्र उर्फ पाला फरार, पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी शुरू की।
बीकानेर: बीछवाल बंदी शिविर सेदंडित कैदी फरार, पुलिस अलर्ट
बीकानेर। बीछवाल स्थित बंदी शिविर से एक दंडित कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार पालेंद्र उर्फ पाला पुत्र लालाराम बंदी शिविर बीछवाल से फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही जिलेभर में नाकाबंदी कर दी गई। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
— संवाददाता, अब तक भारत
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0