Bikaner

बीकानेर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।

बीकानेर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।

बीकानेर न्यूज़। 19 जनवरी 2024 : अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। दुर्घटना 17 जनवरी को पेमासर रोड पर हुई।अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। मृतक के चाचा सतुराम पुत्र हरीराम जाट निवासी लूणकरणसर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीछवाल पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

मृतक के चाचा सतुराम ने बताया कि उसका भतीजा मदन लाल पुत्र केसराराम पीबीएम अस्पताल से अपने खेत राजेरा जा रहा था। पेमासर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दि। जिससे मदनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों द्वारा उसे पीबीएम अस्पताल पहुंच गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button