Google search engine
Homeराजस्थानimd heavy rainfall alert weather update 3 october heavy rainfall next two...

imd heavy rainfall alert weather update 3 october heavy rainfall next two days from today weather forecast delhi up bihar mp barish – Weather today in Hindi – Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp today in Hindi – IMD Rain Alert

IMD 3 October Rainfall Alert- मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के कुछ स्थानों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है। आईएमडी का कहना है कि मॉनसून की विदाई के साथ कुछ राज्य बारिश से सराबोर हो सकते हैं। इसमें पूर्वी यूपी, पूर्वी एमपी, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और केरल समेत कुछ राज्य हैं, जहां बिजली गिरने की भी संभावना है। राजधानी दिल्ली में सर्दियों की वापसी हो चुकी है। रात और सुबह के वक्त लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है।

बिहार और बंगाल समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 3 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभव है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में व्यापक बारिश और तूफान आ सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में काफी व्यापक बारिश और तूफान की संभावना है।

यूपी और एमपी में बारिश के साथ गिरेगी बिजली

आईएमडी का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में आज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। कल भी यहां कई स्थानों पर भारी बारिश हुई थी। सोमवार को एमपी के मंडला, खजुराहो, मलाजखंड, सतना, पचमढ़ी और जबलपुर में बारिश रिकॉर्ड हुई। वर्तमान में मध्य प्रदेश में अरब सागर और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में चक्रवाती मौसम तंत्र बना हुआ है। इस कारण मध्य प्रदेश की रीवा और शहडोल संभाग में कहीं- कहीं मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। भोपाल में भी गरज चमक के साथ बोछार पड़ सकती हैं। 

3 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर में भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिण राज्य भी होंगे सराबोर

आईएमडी ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में बिजली गिरने की संभावना के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई है।

इन राज्यों में विदाई से पहले मॉनसूनी बारिश

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून विदाई के साथ कुछ राज्यों में बारिश देकर जा सकता है। इसमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान शामिल हैं। अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों और पश्चिम मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ और हिस्सों और गुजरात के कुछ और हिस्सों से मॉनसूनी बारिश पड़ सकती है।

दिल्ली में सर्द हुई रातें

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। कल रात से दिल्ली में रात के वक्त तापमान गिर रहा है। इससे लोगों को थोड़ी ठंड का अहसास हो रहा है। सोमवार को रात और सुबह के वक्त तापमान 20 डिग्री दर्ज हुआ। इसी तरह अगले कुछ दिन तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच बना रह सकता है।

इस बीच, उत्तरी ओडिशा पर कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है। इसके संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम

दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में निम्न दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे भाप खो रहा है और कम दबाव वाले क्षेत्र में मॉनसून कमजोर हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र के आसपास छिटपुट बारिश का अनुमान है। वहीं, जहां तक ​​पारे के स्तर की बात है, अधिकतम तापमान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में तापमान औसत से ऊपर रह सकता है। आईएमडी का अनुमान है कि पूरे देश में रात भर का न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा ऊपर बना रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments