Google search engine
Homeराजस्थानmp rajasthan chhattisgarh chunav abp c voter survey on cm choice cm...

mp rajasthan chhattisgarh chunav abp c voter survey on cm choice cm face opinion poll

ऐप पर पढ़ें

Madhya Pradesh, Rajasthan, Chhattisgarh opinion poll: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इन पांच राज्यों में कुल 16 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने वाले हैं। इनमें से तीन राज्य (मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़) के चुनाव महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर और छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को चुनाव होने हैं। ऐसे में एक ताजा सर्वे सामने आया है जिसमें तीनों राज्यों के लोगों से सीएम पद के लिए उनका फेवरेट नेता पूछा गया है। सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत की जादूगरी बरकरार है। वहीं मध्य प्रदेश में ‘मामा’ सबसे आगे हैं। आइए एक-एक कर तीनों राज्यों का हाल जानते हैं…

राजस्थान में गहलोत का जादू बरकरार

एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने यह सर्वे किया है। तीनों राज्यों के लोगों से पूछा गया कि मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें कौन सा नेता सबसे ज्यादा पसंद है। राजस्थान के कुल 34 परसेंट लोगों ने कहा कि उन्हें सीएम गहलोत सबसे ज्यादा पसंद हैं। वहीं 22 फीसदी वोट भाजपा की वसुंधरा राजे के फेवर में पड़ा। सचिन पायलट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें कुल 18 परसेंट लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया।

मध्य प्रदेश में ‘मामा’ अव्वल

सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कुल 43 फीसदी लोगों ने अपनी पहली पसंद सीएम शिवराज सिंह चौहान को बताया। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के कमलनाथ रहे। उन्हें 42 परसेंट वोट मिले। यानी ‘मामा’ और कमलनाथ में कांटे का टक्कर है। वहीं कांग्रेस से भाजपा में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया को कुल 10 फीसदी लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया।

छत्तीसगढ़ में कौन सबसे आगे?

सर्वे के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल सबसे आगे हैं। उन्हें कुल 45 परसेंट लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया। बघेल के बाद भाजपा के रमन सिंह को वोट मिला है। रमन सिंह के फेवर में 26 परसेंट वोट पड़े हैं। यानी सर्वे की मानें तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सीएम बघेल एक बड़े मार्जिन के साथ सबसे आगे हैं। वहीं राज्य के 6 फीसदी लोगों ने टीएस सिंहदेव को अपनी पहली पसंद बताया।

तीनों राज्यों में सबसे आगे कौन?

मध्य प्रदेश- शिवराज सिंह चौहान

राजस्थान- अशोक गहलोत

छत्तीसगढ़- भूपेश बघेल

सर्वे के आंकड़ों पर गौर करें तो तीनों राज्यों में वर्तमान मुख्यमंत्री ही सीएम पद की पसंद में सबसे आगे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments