Google search engine
HomeBikanerNagaur News - 4 महीने पहले बेटे ने किया सुसाइड, अब पिता...

Nagaur News – 4 महीने पहले बेटे ने किया सुसाइड, अब पिता ने किया सुसाइड

Nagaur News – 4 महीने पहले बेटे ने किया सुसाइड, अब पिता ने किया सुसाइड

Nagaur News – नागौर में एक 48 साल के एक व्यक्ति ने फंदा लगा सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटियों से अनबन थी और इसी वजह से वह डिप्रेशन में रहने लगा।

घटना जिले के जायल गांव की है। मामला बुधवार सुबह 7 बजे का है। जायल के तरनाऊ रोड स्थित गैस एजेंसी के सामने मृतक राजेंद्र ने फंदा लगा कर जान दे दी। मृतक के बेटे ने 4 महीने पहले ही सुसाइड किया था।

पत्नी और बेटे की मौत के बाद अकेला हो गया था

जायल पुलिस के अनुसार मृतक राजेंद्र 25 सालों से बेंगलुरु में ही रह रहा था। मृतक राजेंद्र की पत्नी कंवराई पिछले कई सालों से बीमार चल रही थी और उसे कैंसर था।

तीन साल पहले उसकी बीमारी से मौत हो गई थी। इधर, मां की माैत के बाद बेटियाें ने भी बोलना बंद कर दिया। राजेंद्र अपने बेटे नवीन को गांव में छोड़कर दोबारा बेंगलुरु चला गया। सात दिन पहले ही राजेंद्र जायल आए थे। रिश्तेदारों ने बताया कि राजेंद्र के यहां आने के बाद भी बेटियां मिलने नहीं आई। वह परेशान रहने लगा। और, इसी वजह से डिप्रेशन के चलते उसने सुसाइड कर लिया।

परिवार में अनबन, इसी वजह से बेटे को भी देनी पड़ी जान

बताया जा रहा है कि राजेंद्र की बेटियों के साथ नहीं बनती थी। मां के गुजर जाने के बाद वह एक बार भी ससुराल नहीं आई। इधर, वह अपने बेटे को छोड़ बेंगलुरु चले गए।

नवीन 12वीं साइंस का स्टूडेंट था। मां की मौत के बाद पिता भी जब छोड़कर चले गए तो वह भी उदास रहने लगा। परिवार की अनबन से वह भी परेशान हो गया था। जनवरी में उसका 12वीं साइंस का प्रैक्टिकल था, उसी दौरान उसने भी फंदा लगाकर जान दे दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments