Google search engine
Homeराजस्थानPandit Dhirendra Krishna Shastri of Bageshwar Dham will do Hanumanth Katha in...

Pandit Dhirendra Krishna Shastri of Bageshwar Dham will do Hanumanth Katha in Alwar from 6th to 8th October

ऐप पर पढ़ें

Bageshwar Dham In Alwar : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंथ कथा का आयोजन लोहिया का तिबारा अलवर में  6 से 8 अक्टूबर को किया जाएगा। इससे एक दिन पहले में शहर में 1 हजार महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रात 2 बजे ही अलवर पहुंच गए। उससे पहले अलवर शहर में सुबह साढ़े 11 बजे से होने वाला रोड शो कैंसिल कर दिया है। अब धीरेंद्र शास्त्री सीधे कथा स्थल जाएंगे। हालांकि आयोजक प्रशासन से मिलकर रोड शो कराने का प्रयास करने में लगे हैं। लेकिन उसकी संभावना बहुत कम है।

रात दो बजे अलवर पहुंचे 

रात दो बजे महाराज धीरेंद्र शास्त्री के अलवर पहुंचने पर आईईटी कैंपस में कई लोग मिले। उनके साथ छोटी बालिका टिमटिम भी थी। जिससे महाराज ने बातचीत की। बालिका का नाम पूछकर कहा कि ये कैसा नाम है। यह भी कहा कि इतनी देर रात तक जग रही हो। तब बालिका ने तुरंत जवाब दिया कि आपका पता लगने के बाद तुरंत जाग गई। एक महिला ने महाराज को चश्मा भी भेंट किया। जिसे रात को ही महाराज ने लगाया भी। सीए कृष्ण गुप्ता ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की अभिनंदन यात्रा अलवर शहर में नंगली सर्किल से हनुमान सर्किल तक रखी गई थी। उसकी अनुमति नहीं मिली है। इस कारण उसे कैंसिल माना गया है। प्रशासन का मानना था कि महाराज के रोड शो में अधिक भीड़ आ सकती है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है। अब शाम चार बजे लोहिया का तिबारा पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा करेंगे। अगले दिन सात अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दिव्य दरबार लगेगा। जो दो बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम चार बजे से हनुमंत कथा होगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

व्यवस्था में 3300 पुलिसकर्मी, 50 बाउंसर, 2 हजार रामसेवक और सेविकाएं होंगे। कथा के दिन रामगढ़ रूट से निकलने वाले वाहनेां को रूट बदला गया है। ताकि आमजन को परेशानी नहीं हो। असल में कथा में कई लाख लोगों के आने की संभावना है। पुलिस प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। कार्यक्रम स्थल पर 100 बीघा एरिया में 9 पांडाल बनाए गए हैं। एक पांडाल में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 30 एलईडी लगेंगी। जो लोग जमीन पर नहीं बैठ सकते, उनके लिए कुर्सी की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर 25 प्रवेश और निकास द्वार बनाए हैं।

रोड शो कैंसिल 

सर्व समाज राष्ट्र उत्थान सेवा समिति के प्रमुख सीए श्रीकृष्ण गुप्ता ने बताया कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शुक्रवार को शहर में अभिनंदन यात्रा निकालने का कार्यक्रम था। जो अब करीब-करीब कैंसिल हो गया। फिर भी हम प्रशासन से मिलकर प्रयास करने में लगे हैं। वैसे पंडित धीरेंद्र शास्त्री रात दो बजे ही अलवर पहुंच गए थे। उनका रात्रि विश्राम आईईटी कॉलेज कैंपस में है। वे वहीं रुके हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments