Google search engine
HomeSchemeRajasthan Assembly Election Program 2023 राजस्थान में चुनाव 23 नवंबर 2023 को...

Rajasthan Assembly Election Program 2023 राजस्थान में चुनाव 23 नवंबर 2023 को और मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी

Rajasthan Assembly Election Program 2023 राजस्थान में चुनाव 23 नवंबर 2023 को और मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 का ऐलान कर दिया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर एक चरण में ही वोटिंग की जाएगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर 2023 को होगा और 10 दिन बाद 3 दिसंबर 2023 को चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे।

Rajasthan Assembly Election Program 2023

राजस्थान में 20 जनवरी 2023 को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसलिए 20 जनवरी 2023 से पहले सरकार का गठन और विधानसभा सत्र बुलाने अनिवार्य है। इससे पहले 2018 में 7 दिसंबर 2018 को मतदान और 11 दिसंबर 2018 को चुनाव परिणाम जारी किए गए थे।

Rajasthan Assembly Election Program 2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव की अधिसूचना और नामांकन की शुरुआत 30 अक्टूबर 2023 सोमवार को होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2023 रखी गई है। नामांकन पत्रों के स्क्रुटनी 7 नवंबर 2023 को और नाम वापसी की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2023 रखी गई है। इसके बाद राजस्थान में मतदान 23 नवंबर 2023 गुरुवार को होगा और फिर मतगणना 3 दिसंबर 2023 रविवार के दिन की जाएगी।

Rajasthan Assembly Election Program 2023

राजस्थान में पहली बार बुजुर्ग और दिव्यांग घर से वोट डाल सकेंगे

चुनाव आयोग राजस्थान में पहली बार सीनियर सिटीजन वोटर को घर से वोट डालने की सुविधा भी देगा। यह सुविधा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के लोगों को भी विधानसभा चुनाव में दी जाएगी।

राजस्थान में जातिगत सर्वे में पूछे जाएंगे 24 सवाल: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में जातिगत सर्वे की घोषणा कर दी है। सियासी गलियारों में इसे गहलोत के मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments