Google search engine
Homeराजस्थानrajasthan chunav 2023 times now navbharat survey opinion poll of marwar mewar...

rajasthan chunav 2023 times now navbharat survey opinion poll of marwar mewar shekhawati hadoti BJP Ashok gehlot vasundhra raje

ऐप पर पढ़ें

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव रोचक होगा। ऐसा प्रदेश चुनाव को लेकर किए गए सर्वे में भी सामने आया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत ने ओपिनियन पोल जारी किया है। इस सर्वे में राजस्थान विधानसभा के हर रीजन की स्थिति बताने की कोशिश की गई है। सर्वे में जहां कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। वहीं, कई ऐसे इलाके हैं जहां पार्टी को झटका लग रहा है। 

सर्वे के अनुसार प्रदेश की कुल 200 सीटों में से 95 से 105 सीटों के जरिए बीजेपी राजस्थान में विजय पताका लहरा सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में 91 से 101 सीट आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस सर्वे में राजस्थान से पांच संभागों का अलग अलग विश्लेषण किया है। सर्वे में सामने आया है कि बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले हाड़ौती संभाग में बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं। सर्वे के अनुसार इस रीजन में हाड़ौती की सत्रह में से आठ से 10 सीटों की बढ़त मिल रही है। वहीं एक सीटें कांग्रेस के खाते में चार सात से नौ सीटें जाती नजर आ रही है। वहीं शेखावाटी रीजन में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। राजस्थान के शेखावाटी रीजन में कांग्रेस और बीजेपी दोनों को तीन-तीन सीटें मिलती दिखाई दे रही है। 

हाड़ौती रीजन

हाड़ौती रीजन में विधानसभा की 17 सीटें आती हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया इसी रीजन का प्रतिनिधित्व करती हैं। सर्वे के मुताबिक बीजेपी 8 से 10 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस से 7 से 9 सीटें जीत सकती हैं।

शेखावाटी रीजन

शेखावाटी रीजन से नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और हाल ही बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा आते हैं। सर्वे रिजल्ट के मुताबिक शेखावटी रीजन में बीजेपी को 10-12 सीटें और कांग्रेस के पास 9-11 सीटें और अन्य को एक सीट मिलती दिख रही है।

मेवाड़ रीजन

इसके अलावा मेवाड़ रीजन के सर्वे में विधानसभा की 43 सीटें हैं। मेवाड़ रीजन के सर्वे में बीजेपी को  20 से 22 सीटें मिलती दिख रही है। कांग्रेस को  20 से 22 सीटें और अन्य को शून्य से 2 सीट मिलने का अनुमान है। मेवाड़ रीजन भी बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण रहा है। यहां भी पार्टी मजबूत रही है। हाड़ौती की तरह यहां भी पार्टी मजबूत स्थिति बनाए हुए है। मेवाड़ क्षेत्र से ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया आते हैं। इसके अलावा बीजेपी के वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी भी इस रीजन से आते हैं।

ढूंढाड़ इलाका

राजस्थान के ढूंढाड़ इलाके में विधानसभा चुनाव 2023 में कुल 58 सीटों में से 35 सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं। इस रीजन में 8 जिले आते हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट के साथ बीजेपी के डॉ. सतीश पूनियां भी इसी रीजन से आते हैं। सर्वे के मुताबिक ढूंढ़ाड़ रीजन से बीजेपी 27 से 29 सीटें जीत सकती है वहीं, कांग्रेस 28 से 30 सीटें अपने खाते में जोड़ सकती है। जबकि अन्य के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान चुनाव को लेकर जुलाई में भी सर्वे हुआ था। जिसमें भाजपा को 114 से 124 और कांग्रेस को 71 से 81 सीटें मिल रही थी। लेकिन सितंबर में हुए सर्वे में अब टक्कर बराबरी पर आ गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments