ऐप पर पढ़ें
Rajasthan Congress First List 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए रवान होंगे। आज से दो दिन लगातार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकें चलेंगी। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा भी साथ जाएंगे। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और सचिन पायलट सहित कई दिग्गज नेता भी दिल्ली जाएंगे।