Google search engine
Homeराजस्थानRajasthan Elections: Tickets of Vasundhara Raje supporters may be cut from BJP...

Rajasthan Elections: Tickets of Vasundhara Raje supporters may be cut from BJP second list

ऐप पर पढ़ें

Rajasthan Elections: राजस्थान में बीजेपी ने भले ही अपने उम्मीदवारों का पहली लिस्ट जारी कांग्रेस पर बढ़त बना ली हो, लेकिन इससे टिकट के दावेदार नाराज हो गए है। पहली लिस्ट में वसुंधरा राजे समर्थकों को टिकट नहीं मिले है। चर्चा है कि दूसरी लिस्ट भी वसुंधरा राजे समर्थक नेताओं के होश उड़ा सकती है। क्योंकि सबसे ज्यादा मारामारी जयपुर की सीटों को लेकर है। पहली लिस्ट में जयपुर की झोटवाड़ा और विद्याधरन नगर से पार्टी प्रत्याशी बदल दिए गए है। दोनों ही नेता वसुंधरा राजे समर्थक माने जाते हैं। माना जा रहा है कि दूसरी लिस्ट में बीजेपी मालवीय नगर से कालीचरण सराफ का टिकट का सकती है। सराफ वसुंधरा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। वसुंधरा के बेहद करीबी नेता माने जाते हैं। इसी प्रकार आदर्श नगर सेअशोक परनामी और बगरू  कैलाश वर्मा का टिकट कट सकता है। पिछली बार दोनों ही जगहों को बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार यहां से प्रत्याशी चेंज कर सकती है। 

नए चेहरे पर लगाएगी दांव 

चर्चा है कि नए चेहरे भी देखने को मिले, जिन्होंने अब तक चुनाव नहीं लड़ा है। वहीं एक दो सीट भी बदल सकती है। इनमें जीती हुई सीट भी शामिल हो सकती है। प्रदेश भाजपा संगठन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी इस संबंध में चर्चा की है। इसके बाद ही सीटों पर चेहरे बदले की जरूरत उच्च स्तर तक पहुंचाई गई। हालांकि अंतिम फैसला आलाकमान करेगा। दरअसल विद्याधर नगर और झोटवाड़ा सीट से दूसरे चेहरों को उतारने के बाद भाजपा विधायक व दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं। पिछले दिनों जयपुर के दौरे पर आए बीएल संतोष ने संघ से जुड़े नेताओं से बात की थी। 

2018 में हुई थी करारी हार 

उल्लेखनी है कि विधानसभा चुनाव 2018 में सांगानेर से अशोक लोहाटी और मालवीय नगर से कालीचरण सराफ विधायक बने थे। दोनों ही वसुंधरा राजे समर्थक माने जात है। जीत के बावजूद टिकट खतरे में है। इसी प्रकार पिछली बार आदर्श नगर से हारे अशोक परनामी और बगरू से कैलाश वर्मा के टिकट खतरे में है।  पार्टी जयपुर शहर में फिर से सभी सीट जीतकर धाक जमाना चाहती है। इसी आधार पर सीट पर प्रत्याशी का चयन किया जा रहा है। जहां टक्कटर की स्थिति है, वहीं कुछ दिन पहले फिर से सर्वे कराया गया। यहां तक की दावेदारों के काम की हर पहलु की जांच की गई है। इसमें जनता से जुड़ाव, सोशल मीडिया पर सक्रियता, हर दिन जनता दरबार जैसे काम से जुड़ना मुख्य है।पार्टी हर प्रमुख दावेदार का होमवर्क चैक कर रही है। इसमें मुख्य रूप से यह देखा जा रहा है कि दावेदार कितना जनता के बीच रहा है। जनता के लिए कितनी बार सड़क पर उतरा, उसके लिए कहां कहां गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कितना सक्रिय रहा। इससे जनता में उस दावेदार की पहुंच और छवि दोनों का आकलन होगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments