--विज्ञापन यहां--

कोलायत में हथियारबंद लूट! 86 हजार रुपये छीनकर फरार

On: March 22, 2026 8:42 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now



बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में हथियारों के बल पर लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। बदमाशों ने एक युवक से रॉयल्टी के 86 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह रॉयल्टी चौकी के पास खड़ा था, तभी तीन हथियारबंद युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने उसे धमकाकर मारपीट की और उसके पास मौजूद नकदी छीन ली।

घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और विशेष टीम का गठन किया गया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें