--विज्ञापन यहां--

खाजूवाला में बुजुर्ग महिला से मारपीट कर 5 हजार रुपये लूटे

On: March 22, 2026 8:43 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now


खाजूवाला: बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 11 अगस्त 2025 की है। प्रार्थीया चिड़िया देवी पत्नी स्व. सज्जनराम, उम्र 70 वर्ष, जाति ओड, निवासी चक 17 के. वाई.डी., तहसील खाजूवाला, जिला बीकानेर ने रिपोर्ट दी कि उनके पुत्र और पुत्रवधू ने उनके साथ मारपीट की और जबरन घर से 5 हजार रुपये ले गए।

नामजद आरोपियों में बेटा वकील राम पुत्र स्व. सज्जनराम और बहू सरोज पत्नी वकील राम, दोनों निवासी चक 17 के.वाई.डी., खाजूवाला शामिल हैं।

पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 307, 333 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। खाजूवाला पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है 


व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें