--विज्ञापन यहां--

खाजूवाला में 51 पव्वे अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार!

On: March 22, 2026 8:43 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now




खाजूवाला, बीकानेर | 30 जून 2025: खाजूवाला थाना क्षेत्र के 17 केवाइडी पुलिया के पास पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सोमवार दोपहर करीब 1:05 बजे से 1:40 बजे के बीच की गई।

क्या हुआ घटनास्थल पर?

गश्त कर रही पुलिस टीम को 17 केवाइडी पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ व तलाशी के दौरान युवक के पास से चीता ब्रांड देशी शराब के 51 पव्वे बरामद किए गए।

गिरफ्तार युवक की पहचान

खाजूवाला पुलिस ने रामदयाल पुत्र ख्यालीराम जाट निवासी  14 बीडी, थाना खाजूवाला, जिला बीकानेर को गिरफ़्तार कर लिया है ।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें