
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बिग्गाबास इलाके में मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाया।
पीड़ित सांवरमल ने बताया कि उन्होंने रात को बाइक घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन सुबह बाइक गायब मिली।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





