बीकानेर

नयाशहर में युवक पर चाकू से हमला, रास्ता रोककर की मारपीट, मामला दर्ज

[ad_1]


बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक पर रास्ता रोककर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस के अनुसार, घटना 19 जनवरी 2026 की रात लगभग 12 बजे की है। पीड़ित मुख्तार खान ने बताया कि उनका बेटा दानिश घर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में आरोपी राजा कच्छावा उर्फ जेके ने उसे रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया।

हमले में युवक के कान पर गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115, 126 और 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here