बीकानेर

नाल थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट, हाथ तोड़ा, पांच आरोपी नामजद

[ad_1]


बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र के गांव करमीसर में युवक के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है।

पीड़ित महावीर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने नशा करने के लिए रुपयों की मांग की। मना करने पर उन्होंने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

मारपीट के दौरान युवक का हाथ टूट गया और शरीर पर कई चोटें आईं।

पुलिस ने प्रमोद, सुनील, गणेश, अर्जुन और हेतराम के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here