
बीकानेर। बीकानेर अनाज मंडी में आज के कारोबार के दौरान ग्वार वायदा बाजार में मंदी का रुख देखने को मिला, जबकि मुंगफली के भाव ऊँचे स्तर पर टिके रहे। ईसबगोल और मोठ में सीमित दायरे में सौदे हुए।
आज के ताज़ा मंडी भाव
🔹 ग्वार वायदा भाव
आज भी ग्वार वायदा बाजार मंदा रहा। भाव ₹5,200 से ₹5,400 प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए।
🔹 मुंगफली भाव
- मुंगफली खळा: ₹7,300 से ₹7,900
- मुंगफली चुगा: ₹7,000 से ₹7,601
मंडी में मुंगफली की मांग बनी हुई है, जिससे भावों में मजबूती देखी जा रही है।
🔹 मोठ भाव
मोठ का भाव ₹3,900 से ₹4,800 प्रति क्विंटल रहा, जबकि ज्यादातर सौदे ₹4,200 से ₹4,400 के बीच निपटे।
🔹 ईसबगोल भाव
ईसबगोल आज ₹11,000 से ₹12,800 प्रति क्विंटल तक बिकता देखा गया।
मंडी का रुख
व्यापारियों के अनुसार ग्वार वायदा में दबाव बना हुआ है, वहीं मुंगफली की सीमित आवक और मजबूत मांग के कारण बाजार को सहारा मिला हुआ है।
डिस्क्लेमर: मंडी भाव फसल की गुणवत्ता, आवक और सौदे की शर्तों के अनुसार घट-बढ़ सकते हैं।





