ADVERTISEMENT
Home » बीकानेर » बीकानेर के कोलायत में ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, मां और भाई घायल

बीकानेर के कोलायत में ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, मां और भाई घायल

Author: Mukesh Raika • Last Updated: March 22, 2026 • 1 min read
[ad_1]

Bikaner News: बीकानेर के कोलायत थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और पुत्र घायल हो गए। हादसा 31 जुलाई 2025 की सुबह करीब 9:00 से 10:30 बजे के बीच बीठनोक रोड पर हुआ।

प्रार्थी भीखनाथ पुत्र नाथनाथ, जाति नाथ, निवासी मुंदयाड़, ने रिपोर्ट दी कि वे परिवार सहित मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी RJ 07 GE 1824 नंबर के ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार से टक्कर मार दी।

हादसे में प्रार्थी के पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।

कोलायत पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


[ad_2]
ADVERTISEMENT
Written & Reviewed by Mukesh Raika

Editorial contributor providing verified guides, policy-compliant comparisons, and practical insights.