बीकानेर

बीकानेर पूगल: फर्जी मुख्तियारनामा से कृषि भूमि कब्जाने का आरोप, 10 नामजद

[ad_1]

बीकानेर. जिले के पूगल थाना क्षेत्र में कृषि भूमि से जुड़ा एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी मुख्तियारनामा तैयार कर प्रार्थी की कृषि भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस ने 10 लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है।

प्रार्थी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार प्रार्थी रामेश्वर लाल पुत्र दुलाराम  जाट, निवासी बरसिंगसर तहसील बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी कृषि भूमि को लेकर आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक कूटरचित मुख्तियारनामा तैयार किया और उसके आधार पर जमीन पर कब्जा कर लिया।

नामजद आरोपी

पुलिस द्वारा दर्ज रिपोर्ट में निम्नलिखित लोगों को आरोपी बनाया गया है:

  • रामेश्वर लाल पुत्र दुलाराम जाट, निवासी रामसर, तहसील बीकानेर
  • भंवरलाल पुत्र गुमानाराम, निवासी, रानी बाजार, बीकानेर
  • भागीरथ पुत्र सुआलाल, निवासी गंगाशहर, बीकानेर
  • बिशनाराम पुत्र प्रभुराम, निवासी चौपड़ा बाड़ी, गंगाशहर, बीकानेर
  • विरेंद्र कुमार पुत्र सीताराम , निवासी शिव बस्ती, गंगाशहर, बीकानेर
  • कविता पत्नी हिम्मतनाथ, निवासी सिंधगुरु, तहसील नोखा, जिला बीकानेर
  • हिम्मतनाथ पुत्र नरेंद्रनाथ , निवासी सिंधगुरु, तहसील नोखा, जिला बीकानेर
  • मनोहर सिंह पुत्र कल्याण सिंह, निवासी बादिरेवाला, तहसील पूगल, जिला बीकानेर
  • चंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह , निवासी बांदरवाला, तहसील पूगल, जिला बीकानेर
  • किलाराम पुत्र पन्नाराम (नायक), निवासी बांदरवाला, तहसील पूगल, जिला बीकानेर

दस्तावेजों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले में प्रस्तुत मुख्तियारनामा और अन्य दस्तावेजों की विधिवत जांच की जा रही है। यदि दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here