--विज्ञापन यहां--

बीकानेर में ट्रैक्टर हादसा: खेत में गियर में स्टार्ट किया ट्रैक्टर, युवक पहिए के नीचे आकर मौत

On: March 22, 2026 8:42 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now



बीकानेर। बीकानेर के दंतौर में ट्रेक्टर के नीचे आने से घायल हुए बिहार के एक युवक की पीबीएम अस्पताल इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 26 जून को हुआ था लेकिन एक दिन के संघर्ष के बाद घायल ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस के अनुसार दंतौर के चक 22 बीएलडी में 26 जून को 18 वर्षीय बिट्टू पुत्र राजकुमार ने खेत में खड़े ट्रेक्टर को स्टार्ट कर दिया। इस समय ट्रेक्टर गियर में था। गियर में स्टार्ट होने से ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वो चल भी पड़ा। ऐसे में बिट्टू का स्टेयरिंग से हाथ हटा और उछलकर नीचे गया। ट्रेक्टर चल पड़ा था, ऐसे में बिट्टू पहिये के नीचे आ गया। उसके गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज चल रहा था। शनिवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया।

 बिट्टू मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और यहां अपने परिजनों के साथ आया हुआ था। उसके परिजन इसी खेत में मजदूरी का काम करते थे। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले की जांच दंतौर पुलिस के एएसआई ऋषि कुमार कर रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें