--विज्ञापन यहां--

बीकानेर में पार्लर से सोने के जेवरात चोरी: थ्रेडिंग कराने आई महिला ने दिया वारदात को अंजाम

On: March 22, 2026 8:38 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now




बीकानेर। जिले के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। चोपड़ा बाड़ी इलाके में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में आई महिला ने थ्रेडिंग कराने के बहाने मौका पाकर सोने के जेवरात पार कर लिए।

इस संबंध में पार्लर संचालिका भगवती माली ने आरोपी महिला मोनिका भार्गव के खिलाफ गंगाशहर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुई चोरी की वारदात?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे आरोपी महिला पार्लर में थ्रेडिंग कराने आई थी। इसी दौरान पार्लर संचालिका किसी काम से घर के अंदर चली गईं।

मौके का फायदा उठाकर आरोपी महिला ने पार्लर में रखी दराज से सोने का हार, कुंडल और कनौती चुरा लिए और वहां से फरार हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने तुरंत गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें