बीकानेर

बीकानेर में फर्जी दस्तावेज़ों से संपत्ति हड़पने की साजिश, मामला दर्ज

[ad_1]

Bikaner News: बीकानेर शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए एक व्यक्ति की अचल संपत्ति हड़पने की साजिश रची गई। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कृष्ण सिंह पुत्र रामसिंह राठौड़, निवासी जय नारायण व्यास कॉलोनी, बीकानेर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कुछ लोग उसकी अचल संपत्ति को खोटे-बदले दस्तावेज़ तैयार कर अपने नाम करवाने की योजना बना रहे हैं। बताया गया कि “मैसर्स भंवर लाल ” नामक एक फर्म बनाई गई और फर्जी पार्टनरशिप दिखाकर उसकी संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस मामले में नामजद आरोपियों में नरेन्द्र सिंह स्याणी, इन्द्रसिंह, भूपसिंह, भूपेन्द्र सिंह, भानु सिंह, अभय विक्रम सिंह सहित दो-तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। ये सभी बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले हैं और पुरानी गंगाशहर इलाके से जुड़े बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120बी एवं BNSS की धारा 175(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here