--विज्ञापन यहां--

बीकानेर में युवक से मोबाइल छीनकर मारपीट: धर्मनगर इलाके में वारदात, पुलिस ने मामला दर्ज किया

On: March 22, 2026 8:41 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now



अब तक भारत 11 मार्च 2026. बीकानेर शहर में मोबाइल छीनने और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला नयाशहर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धर्मनगर इलाके में हुई घटना

पुलिस के अनुसार घटना धर्मनगर इलाके में हुई। परिवादी तुलसीराम पुत्र स्व. देवीलाल (उम्र करीब 33 वर्ष) निवासी लक्ष्मीनारायण पुरोहित एडवोकेट के पास की गली धर्मनगर ने रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट में बताया गया कि 19 फरवरी 2026 की रात करीब 10 से 10:30 बजे धर्मनगर क्षेत्र में सुनील गिरी ने उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन छीन लिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित की शिकायत के आधार पर नयाशहर पुलिस थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुरेश को सौंपी गई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें