राजस्थान

राजस्थान के 11 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट,बीकानेर समेत चूरू-डीडवाना में रेड चेतावनी

[ad_1]

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आज 12 जनवरी को प्रदेश के 11 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में हालात इतने गंभीर हैं कि जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अलवर, डीग, झालावाड़, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में शीतलहर का अलर्ट रहेगा। वहीं चूरू और डीडवाना-कुचामन में भीषण शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के कई जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रविवार को प्रदेश के 14 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में -3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद माउंट आबू और नागौर में न्यूनतम तापमान -1 डिग्री रहा, जिससे ये राज्य के सबसे ठंडे इलाके बन गए हैं।

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आने वाले 7 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान सुबह और शाम के समय घने से अति घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि 2 से 3 दिन बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

IMD का अलर्ट: तीन दिन और सताएगी ठंड

IMD के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राजस्थान समेत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। 12 और 14 जनवरी को कुछ इलाकों में ठंड की लहर और तेज हो सकती है।

स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं

भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है।

सीकर के फतेहपुर जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान -2 से -3.4 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि माउंट आबू में तापमान 0 डिग्री से नीचे जाने की संभावना है।


Written by Mukesh Raika
Independent Journalist | Weather & Local Affairs

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here