
Breaking News: जालोर-सिरोही सांसद लुंबा राम चौधरी जिस कार से नासिक यात्रा पर जा रहे थे, उसी कार में महाराष्ट्र में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।
रात 1:30 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे हुआ। कार से अचानक जलने की बदबू आने लगी, जिससे तुरंत खतरे का अंदेशा हुआ।
सांसद ने समय रहते छोड़ी कार
आग की बदबू आते ही सांसद लुंबा राम चौधरी तुरंत कार से बाहर उतर गए। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।
त्रयंबकेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे
बताया जा रहा है कि सांसद ठाणे से त्रयंबकेश्वर महादेव के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह घटना हुई।
शुभचिंतकों ने की फोन पर बातचीत
घटना के बाद जालोर और सिरोही से शुभचिंतकों ने सांसद से फोन पर संपर्क किया और उनकी कुशलक्षेम जानी।
सिरोही आवास पहुंचे सांसद
सांसद से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वे अब सकुशल अपने सिरोही स्थित आवास पर पहुंच चुके हैं।
कोई जनहानि नहीं
इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते सतर्कता बरतने से बड़ा नुकसान टल गया।










