
बीकानेर: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित चौधरी दूध भंडार से अज्ञात युवक द्वारा गल्ला चोरी करने का मामला सामने आया है।
पीड़ित बिरंग जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 7 फरवरी की शाम करीब 6:50 बजे दुकान से 14 से 15 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई।
घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





