बीकानेर

खाजूवाला में घरेलू विवाद से परेशान पति ने पिया जहर, हालत गंभीर, PBM रेफर

[ad_1]


बीकानेर/खाजूवाला। खाजूवाला क्षेत्र में घरेलू विवाद से परेशान एक व्यक्ति द्वारा जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दन्तोर थाना क्षेत्र के 22KHM गांव निवासी 55 वर्षीय हनुमान बावरी का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद से परेशान होकर हनुमान बावरी बाजार से जहर लेकर घर पहुंचा और घर में बैठकर जहर पी लिया।

जहर पीने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे तुरंत उसे खाजूवाला अस्पताल लेकर पहुंचे।

खाजूवाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here