
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में एक महिला के मकान पर जबरन कब्जा करने और घरेलू सामान चोरी करने का मामला सामने आया है।
पीड़िता सुंदरी देवी पत्नी भागीरथ सोनी ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उनके कमरे पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने घर में रखा सामान बाहर फेंक दिया और कुछ सामान चोरी कर लिया।
घटना अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 के बीच की बताई जा रही है।
पुलिस ने घनश्याम, प्रदीप सोनी, चंद्रकला और निरमा सोनी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





