बीकानेर

बीकानेर: पूगल में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर ; इलाज के दौरान युवक की मौत

[ad_1]

बीकानेर (डिजिटल डेस्क)। पूगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरडी 682 के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा 24 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 12:00 से 12:30 बजे के बीच हुआ।

प्रार्थी हरिनाथ सिद्ध निवासी उपनी ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल नंबर RJ07WS0679 के चालक ने वाहन को लापरवाही और लहराती हुई तेज गति से चलाते हुए गलत साइड से आकर उनके भाई भागनाथ की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि भागनाथ सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here