--विज्ञापन यहां--

राजस्थान में कांपी धरती: जयपुर, सीकर, झुंझुनूं में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

On: March 22, 2026 8:43 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now


Earthquake in Rajasthan: बुधवार सुबह उत्तर भारत की धरती एक बार फिर कांप उठी। सुबह 9:04 बजे राजस्थान के जयपुर, सीकर और झुंझुनूं जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। झटके लगभग 10 सेकंड तक महसूस किए गए, जो दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचे।

हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था, जिससे तीव्रता अपेक्षाकृत कम रही।

विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी गहराई पर केंद्र होने और तीव्रता कम होने के कारण कोई बड़ी क्षति नहीं हुई, लेकिन प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है ।


व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें