बीकानेर

सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए कितनी घटी कीमतें

[ad_1]

Gold Silver Price: सोना और चांदी खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए शानदार मौका है। भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की बात करे तो 600 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हुआ है और चांदी का भाव 1,000 रुपए प्रति किलो से अधिक कम हुआ है।

10 ग्राम सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 99,358 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,00,023 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 665 रुपए की कमजोरी को दर्शाता है। 22 कैरेट सोने की बात की जाए तो गिरकर 91,012 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो कि पहले 91,621 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 75,017 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 74,519 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

चांदी में आई गिरावट

इस दौरान चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। यह 1,027 रुपए गिरकर 1,13,906 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,14,933 रुपए प्रति किलो पर बोल रही थी। चांदी अपने उच्चतम स्तर के करीब बनी हुई है। 7 अगस्त को चांदी ने 1,15,250 रुपए प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाया था।

1 जनवरी से अब तक सोने की कीमत

1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,196 रुपए या 30.45 प्रतिशत बढ़कर 99,358 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 27,889 रुपए या 32.42 प्रतिशत बढ़कर 1,13,906 रुपए पर पहुंच गया है। इस हफ्ते जारी हुई वेंचुरा सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉमेक्स पर गोल्ड 2025 के अंत तक 3,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की उम्मीद है, जो इस साल 7 अगस्त को दर्ज गई 3,534.10 डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई से भी अधिक है।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here