[ad_1]
Bikaner News: बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सन्नी पुत्र चांदरतन उर्फ रामचंद्र नायक, निवासी हीरा पीरा स्कूल के पास, सरोदय बस्ती की हत्या उसके ही दोस्तों ने कर दी।
रिपोर्ट के अनुसार, 21 और 22 अगस्त 2025 की दरमियानी रात को सन्नी के पिता को उसके दोस्त सुनील नायक और भरत ने घर पर शराब पार्टी के लिए बुलाया था। इस दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने सन्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 238(a), 3(5) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। मृतक के परिजनों में गहरा आक्रोश और दुख का माहौल है।
[ad_2]