
बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सरदारशहर निवासी विक्रम देवकिशन (29) ने रिपोर्ट दी कि उनकी बाइक नंबर RJ22 BS 3365 घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक चोरी कर फरार हो गए।
घटना 6 मार्च रात 10 बजे से 7 मार्च सुबह 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।
सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





