
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर नाबालिग छात्रा के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी 7 वर्षीय बेटी उदयरामसर स्थित स्कूल में पढ़ती है। 18 फरवरी 2026 को क्लास टीचर ने बच्ची के साथ मारपीट की।
अगले दिन जब अभिभावक ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की, तो प्रधानाचार्य और उनकी पत्नी द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया।
पुलिस ने शिक्षिका, प्रधानाचार्य और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।





