--विज्ञापन यहां--

Bikaner News: SP ऑफिस के सामने खुद को आग लगाने वाले पूर्व वार्ड पंच रामलाल की जयपुर में मौत

On: March 22, 2026 8:41 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now



बीकानेर में एसपी ऑफिस के सामने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने वाले पूर्व वार्ड पंच रामलाल (35) की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उनका निधन हो गया।

रामलाल सोशल मीडिया पर खुद को भाजपा नेता बताते थे। हालांकि भाजपा के देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने स्पष्ट किया है कि रामलाल पार्टी से आधिकारिक रूप से जुड़े हुए नहीं थे।

SP ऑफिस के सामने हुई थी घटना

बीकानेर कोतवाली थाने के एएसआई तनेराव सिंह के अनुसार, खाजूवाला क्षेत्र के 4 बीजीएम भागू गांव निवासी रामलाल 13 मार्च की दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचे थे। उस समय बीकानेर के एसपी कावेंद्र सिंह सागर अपने कार्यालय में मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब तीन बजे रामलाल अचानक एसपी ऑफिस से बाहर आए और जोर-जोर से चिल्लाते हुए खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। इसके बाद उन्होंने खुद को आग लगा ली।

बीकानेर की ताजा खबरें WhatsApp पर पाने के लिए 
Bikaner News WhatsApp Group जरूर जॉइन करें
👉 https://abtakbharat.com/bikaner-news-whatsapp-group

आग की लपटों में घिरे रामलाल को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर उन्हें तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।

80 प्रतिशत झुलसे थे, जयपुर रेफर किया गया

खाजूवाला सीओ अमरजीत सिंह चावला के अनुसार, घटना में रामलाल करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गए थे। उनकी हालत बेहद गंभीर थी, इसलिए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया।

जयपुर के SMS अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां शनिवार सुबह करीब 6 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

इसकी सूचना रामलाल के परिजनों ने सुबह करीब 7 बजे पुलिस को दी।

युवती पर परेशान करने का लगाया था आरोप

पुलिस के अनुसार, रामलाल ने एक युवती पर परेशान करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि बाद में रामलाल ने लिखित रूप में अपनी शिकायत वापस ले ली थी।

फेसबुक पोस्ट में दी थी धमकी की जानकारी

रामलाल ने 14 जुलाई 2020 को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर दावा किया था कि उन्हें हत्या की धमकी मिली है। उस पोस्ट में उन्होंने कई लोगों को टैग भी किया था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया था कि धमकी किसने दी।

सोशल मीडिया पर खुद को भाजपा नेता बताते थे

रामलाल सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को भागू गांव का वार्ड पंच और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बताते थे।

इसके अलावा उन्होंने खुद को भाजपा खाजूवाला मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा का पूर्व महामंत्री भी लिखा हुआ था।

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी से जुड़े नहीं थे

भाजपा के देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि रामलाल को उन्होंने पिछले कई वर्षों में पार्टी में सक्रिय रूप से काम करते हुए नहीं देखा।

उन्होंने बताया कि रामलाल पहले वार्ड पंच जरूर रह चुके थे, लेकिन भाजपा संगठन से उनका कोई आधिकारिक संबंध नहीं था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। रामलाल द्वारा उठाए गए कदम के पीछे के कारणों को समझने के लिए उनके परिवार और परिचितों से भी जानकारी ली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें