--विज्ञापन यहां--

Nirmal Choudhary: पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को पुलिस ने कपड़े उतारकर पीटा, बहनों के नाम पर भी फंसाने की धमकी दी!

On: March 22, 2026 8:43 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now



जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने जयपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद पुलिस ने उन्हें परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया और हिरासत में अमानवीय व्यवहार किया गया।

पुलिस ने कपड़े उतरवाकर पीटा, मां-बहन को गालियां दीं- निर्मल

निर्मल चौधरी ने कहा, ‘पुलिस ने मुझे कपड़े उतरवाकर बेरहमी से पीटा। मुझे मां-बहन की गालियां दी गईं। मुझे धमकाया गया कि तेरी दोनों बहनों को झूठे मुकदमों में फंसा देंगे। इतना सब कुछ करेंगे कि तू दो-तीन साल तक जेल से बाहर नहीं निकल पाएगा।’ उन्होंने इसे पूरी तरह से एक सोची-समझी साजिश बताया।

‘पुलिस ने गुंडों जैसी भाषा में धमकाया’


उन्होंने कहा, ‘पुलिस के अधिकारी गुंडों की तरह बात कर रहे थे। उन्होंने मुझे पूरे जयपुर में घुमाया और फिर खो नागोरियान थाने ले गए। वहां मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।’ चौधरी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें कई बार हवालात में डाला, कपड़े उतरवाए और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

‘मैं भगत सिंह का अनुयायी हूं, डरने वाला नहीं’


उन्होंने कहा कि पुलिस की धमकियों और मारपीट के बावजूद वे नहीं डरे। ‘मैं भगत सिंह का फॉलोअर हूं, मैं अन्याय के आगे नहीं झुकूंगा। पुलिस चाहे जितना दबाव बना ले, मैं सच की लड़ाई जारी रखूंगा।’ चौधरी ने यह भी कहा कि वे अब जयपुर पुलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

सरकार और पुलिस अधिकारियों पर साधा निशाना

उन्होंने बीजेपी सरकार और पुलिस प्रशासन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें