बीकानेर

Rajasthan News: सवारियों से भरी रोडवेज बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

[ad_1]


कोटा (Rajasthan News): राजस्थान के कोटा जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अजमेर से कोटा आ रही सवारियों से भरी रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। घटना सुबह 10:50 बजे कोटा-बूंदी रोड पर टाउनशिप इलाके के पास हुई। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन पूरी बस आग की लपटों में जलकर राख हो गई।

धुंआ उठते ही मच गया हड़कंप

जानकारी के अनुसार रोडवेज बस जैसे ही कोटा में प्रवेश करने वाली थी, तभी अचानक गियरबॉक्स से धुंआ उठने लगा। धुंआ देखते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चालक रहीस ने तुरंत बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। परिचालक ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई।

दमकल की देरी से पहुंची गाड़ी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किए। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर रवाना हुई, लेकिन दमकल की गाड़ी करीब आधे घंटे की देरी से पहुंची। तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

पुलिस ने संभाली व्यवस्था, जाम के हालात

आग लगते ही सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने तुरंत सड़क पर एक ओर का रास्ता बंद कर दिया ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। आग पर काबू पाने के बाद यातायात को फिर से सुचारू किया गया।

कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और रोडवेज विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here