--विज्ञापन यहां--

Rajasthan Road Accident: हनुमानगढ़ में बस-ट्रॉला की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत; 12 से ज्यादा घायल

On: March 22, 2026 8:46 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now




हनुमानगढ़: जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मेगा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 7 बजे सरदारशहर रोड स्थित बरमसर के पास हुआ।

श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही थी बस

एसडीएम संजय अग्रवाल ने बताया कि प्राइवेट बस श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रॉला से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की जगह सरसों के कचरे से लदी ट्रॉलियां सड़क किनारे खड़ी थीं, जिनमें से एक ट्रॉली पंक्चर थी। ट्रॉला चालक इन खड़ी ट्रॉलियों को पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी सामने से आ रही बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

स्थानीय लोगों ने किया राहत कार्य

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर एम्बुलेंस से रावतसर अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर घायलों को बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही 5 की मौत

एसडीएम ने बताया कि रावतसर अस्पताल पहुंचने से पहले ही 5 यात्रियों की मौत हो चुकी थी। इनमें से 3-4 घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हनुमानगढ़ रेफर किया गया, जबकि 7 लोगों का इलाज रावतसर अस्पताल में जारी है।

मृतकों की पहचान

मृतकों में अजय बंसल और श्यामलाल निवासी हनुमानगढ़ टाउन तथा हरिराम निवासी 6 एमडीए, हनुमानगढ़ टाउन शामिल हैं। इसके अलावा एक पुरुष और एक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर

हनुमानगढ़ जिला अस्पताल में दक्ष (12) पुत्र आरएस भाटी निवासी श्रीगंगानगर, धर्मेंद्र (40) पुत्र अशोक निवासी सेक्टर 6 हनुमानगढ़ जंक्शन और एक अज्ञात पुरुष को भर्ती किया गया था। इन तीनों को गंभीर हालत के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें