ADVERTISEMENT
Home » बीकानेर » Sapna Chaudhary Mother Dies: फेमस सिंगर-डांसर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन

Sapna Chaudhary Mother Dies: फेमस सिंगर-डांसर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन

Author: Mukesh Raika • Last Updated: March 22, 2026 • 1 min read

[ad_1]

Sapna Chaudhary Mother Dies: ‘तेरी आंख्यां का यो काजल’ से फेमस हुई हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के लिए यह साल बड़ा दुख लेकर आया है। उनकी मां नीलम चौधरी ने 55 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने गुरुग्राम के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इस खबर के बाद पूरे हरियाणा में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस और कई मशहूर हस्तियां सपना चौधरी के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

मां के लिए छोड़ दिए थे सारे कार्यक्रम

सपना चौधरी अपनी मां के बेहद करीब थीं। उनकी बीमारी के चलते उन्होंने हाल ही में अपने सारे कार्यक्रम रद्द भी कर दिए थे। कुछ समय पहले ही उन्हें नई दिल्ली की लवकुश रामलीला में आना था, लेकिन मां की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्होंने अपना प्रोग्राम अचानक कैंसिल कर दिया था।

नीलम चौधरी कई दिनों से पीलिया और लीवर की बीमारी से जूझ रही थीं। डॉक्टर उनके लीवर ट्रांसप्लांट की तैयारी कर रहे थे, लेकिन दिवाली से पहले ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। गुरुग्राम के अस्पताल में ICU में भर्ती कराने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मां ने ही दी थी कामयाबी की राह

सपना चौधरी के सिर से छोटी उम्र में ही पिता का साया उठ गया था। इसके बाद उनकी मां नीलम चौधरी ने ही उन्हें पाला-पोसा। सपना अक्सर हर इंटरव्यू में अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देती नजर आती थीं। उन्होंने कहा था कि आज जो वह हैं, वह अपनी मां की वजह से हैं।

मां के निधन से सपना चौधरी के लिए यह एक बड़ी क्षति है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सपना ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो हटाकर ब्लैक फोटो लगा दी है।

सपना ने की थी आत्महत्या की कोशिश

नीलम चौधरी का अंतिम संस्कार बुधवार को नजफगढ़ के श्मशान घाट पर किया गया, जहां सपना चौधरी, उनके पति वीर साहू और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

सपना चौधरी को अपने शुरुआती करियर में एक डांसर के तौर पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उस समय वह इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश तक की थी। उस मुश्किल घड़ी में उनकी मां ही उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं। उन्होंने ही सपना को हौसला दिया, जिससे सपना ने दोबारा उठकर कामयाबी हासिल की।

आज सपना चौधरी एक बड़ा नाम हैं और दुनिया में उनके लाखों चाहने वाले हैं।

[ad_2]

ADVERTISEMENT
Written & Reviewed by Mukesh Raika

Editorial contributor providing verified guides, policy-compliant comparisons, and practical insights.