--विज्ञापन यहां--

UP News : लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला, कैदी ने सिर पर मारी कैंची

On: March 22, 2026 8:45 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now



Lucknow Breaking News: लखनऊ की जेल से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे और गंभीर मामलों में जेल की सज़ा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर आज अचानक जानलेवा हमला हो गया।

जानकारी के अनुसार, जेल में ही एक अन्य बंदी ने उन पर कैंची से सिर पर कई वार कर दिए। इस हमले से जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल गायत्री प्रजापति को जेल अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिया गया और डॉक्टरों ने उनकी हालत को खतरे से बाहर बताया है।

जेल सूत्रों के मुताबिक, हमलावर बंदी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि इस घटना के पीछे वजह क्या थी। वहीं, जेल प्रशासन ने इस मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

👉 यह खबर अपडेट की जा रही है…

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें