टिब्बी हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग एक्टिव, शादी के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

टिब्बी में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का खुलासा, शादी के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

हनुमानगढ़: जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को शादी का झांसा देकर ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग ने लाखों रुपये और गहनों से ठग लिया।

पीड़ित प्रदीप ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने पहले शादी का भरोसा दिलाया और फिर योजनाबद्ध तरीके से उससे पैसे और गहने ले लिए।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी 1.60 लाख रुपये नकद, करीब 6 तोला सोना, 50 हजार रुपये अतिरिक्त नकदी और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे वह दहशत में है।

घटना के बाद टिब्बी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच एएसआई शिवनारायण द्वारा की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

सावधानी: पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शादी या रिश्ते के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here