खाजूवाला : थानेदार पर खुद के ही थाने में मामला दर्ज, लगा एक लाख हड़पने का आरोप

Dec 27, 2025 - 22:47
 0
खाजूवाला : थानेदार पर खुद के ही थाने में मामला दर्ज, लगा एक लाख हड़पने का आरोप

खाजूवालाः थानेदार पर खुद के ही थाने में मामला दर्ज, लगा एक लाख हड़पने का आरोप

बीकानेर। पाकिस्तान सीमा से सटे बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां खुद थाना इंचार्ज सहित छह पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर किसी और थाने में नहीं, बल्कि उन्हीं के थाने में दर्ज हुई है।

मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। आरोप है कि थानेदार और अन्य पुलिसकर्मियों ने धमकी देकर एक व्यक्ति से एक लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने इस संबंध में अदालत में इस्तगासा पेश किया, जिसके बाद न्यायालय के निर्देश पर यह मामला दर्ज हुआ।

शिकायतकर्ता चक 25 बीडी निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र हरीसिंह ने आरोप लगाया कि वह अपने होटल पर बैठा था, तभी ये सभी पुलिसकर्मी सरकारी गाड़ी में आए और धमकाने लगे। उन्होंने कहा कि “तू थाने नहीं आ रहा है, न ही तू थाने की बंधी पहुंचा रहा है।” पुलिसकर्मियों ने होटल में लगे CCTV कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

राजेंद्र सिंह के अनुसार, बाद में एक पुलिसकर्मी ने उनसे कहा कि “मामला शांत करना है तो एक लाख रुपए देने होंगे।” रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बंधी की रकम न देने पर आरोपी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बार-बार धमकाया।

अदालत के आदेश पर अब यह मामला दर्ज हो गया है।

रिपोर्टः अबतक भारत डेस्क | Bikaner News

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।