नाल थाना क्षेत्र में खेत का रास्ता रोककर मारपीट -Bikaner News

Dec 27, 2025 - 22:49
 0
नाल थाना क्षेत्र में खेत का रास्ता रोककर मारपीट -Bikaner News

नाल थाना क्षेत्र में खेत का रास्ता रोककर मारपीट -Bikaner News

Bikaner News: बीकानेर जिले के नाल थाना क्षेत्र में खेत के रास्ते को रोककर धक्का - मुक्की और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 8 अगस्त 2025 की रात करीब 11:33 बजे जयमलसर इलाके में हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, रिन्यू सोलर कंपनी के मैनेजर राजीव पाण्डे और उनके साथ 10-12 अन्य कर्मचारियों ने खेत में जाने का रास्ता बंद कर दिया और जेसीबी मशीन से खुदाई करते हुए ट्रैक्टरों में मिट्टी भरकर ले गए।

पीड़ित हरीकिशन मारू और उनके चाचा ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने धक्का-मुक्की की, गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि यह विवाद खेत के रास्ते और खुदाई को लेकर लंबे समय से चल रहा था, लेकिन इस बार मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

नाल थाना पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।