बिजली कर्मचारी को करंट लगा, पेट में घुसा सरिया; 22 फीट की ऊंचाई से गिरने का VIDEO वायरल

Dec 27, 2025 - 22:49
 0
बिजली कर्मचारी को करंट लगा, पेट में घुसा सरिया; 22 फीट की ऊंचाई से गिरने का VIDEO वायरल

Jodhpur News: बिजली कर्मचारी को करंट लगा, पेट में घुसा सरिया; 22 फीट की ऊंचाई से गिरने का VIDEO वायरल

Jodhpur: जोधपुर के सारण नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बिजली फॉल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़ा एक कर्मचारी करंट लगने से झुलस गया और करीब 22 फीट ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। गिरते समय उसके पेट में सरिया घुस गया

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हादसे में घायल कर्मचारी को उसके साथियों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

स्टाफ ने कहा था- "शटडाउन ले लिया है"

घायल कर्मचारी की पहचान गणेश प्रजापत (35) निवासी नांदड़ी के रूप में हुई है। वह FRT टीम के तहत ठेके पर काम करता था और पिछले 10 वर्षों से बिजली विभाग में सेवा दे रहा है।

घटना के दौरान गणेश अपने साथी स्टाफ के साथ 11 केवी लाइन की केबल जोड़ने गया था। साथी कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सरकारी स्टाफ ने शटडाउन लेने की पुष्टि की थी। इसी भरोसे पर गणेश खंभे पर चढ़ गया, लेकिन तारों में करंट मौजूद था।

22 फीट की ऊंचाई से गिरा, पेट में घुसा सरिया

जैसे ही गणेश ने तार को छुआ, उसे जोरदार झटका लगा और तारों से चिंगारी निकलने लगी। साथी कर्मचारियों ने रस्सी फेंककर उसे खींचने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह 22 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया।

नीचे गिरते समय जमीन पर पड़ा लोहे का सरिया उसके पेट में घुस गया। हादसे के बाद साथी कर्मचारी उसे श्रीराम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप

घायल कर्मचारी के परिजनों ने बिजली विभाग और नांदड़ी बिजलीघर स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शटडाउन की पुष्टि किए बिना काम करवाया गया। परिजनों ने बनाड़ थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

गणेश के परिवार में उसकी पत्नी, 10 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। हादसे के बाद परिवार सदमे में है।

AEN बोले- "लापरवाही की होगी जांच"

नांदड़ी AEN दिनेश यादव ने बताया कि गणेश FRT स्टाफ के रूप में कार्यरत था। आज फीडर लाइन जोड़ने के काम से गया था। हादसा कैसे हुआ या किसकी लापरवाही रही, इसकी जांच करवाई जा रही है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।