बीकानेर फैक्ट्री में हादसा: करंट लगने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Dec 27, 2025 - 22:49
 0
बीकानेर फैक्ट्री में हादसा: करंट लगने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

बीकानेर फैक्ट्री में हादसा: करंट लगने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

बीकानेर। बीछिावल इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित श्रीराम फूड फैक्ट्री में काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सोमवार को उस वक्त हुई जब युवक फैक्ट्री में दूध का छैना तैयार कर रहा था।

मृतक की पहचान गिरधारीराम पुत्र पूनम राम नाई निवासी धोलेरा के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है। वह ग्राम धोलेरा, तहसील व जिला बीकानेर का निवासी था। घटना के समय वह फैक्ट्री परिसर में बिजली उपकरणों के नजदीक काम कर रहा था, तभी करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगने के बाद गिरधारीराम पास ही पानी की नाली में गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।