लूणकरनसर में युवक की मौत: शराब में कुछ मिलाकर पिलाने की आशंका, पुलिस ने जांच शुरू की

Dec 27, 2025 - 22:47
 0
लूणकरनसर में युवक की मौत: शराब में कुछ मिलाकर पिलाने की आशंका, पुलिस ने जांच शुरू की

लूणकरनसर में युवक की मौत: शराब में कुछ मिलाकर पिलाने की आशंका, पुलिस ने जांच शुरू की

बीकानेर। बीकानेर जिले के लूणकरनसर थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक को शराब में कोई नशीला या जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गांव लालेरा निवासी किशनलाल पुत्र अन्नाराम जाट ने बताया कि उसका भाई शिवराज को कुछ साथियों ने शराब के साथ कुछ और पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवारजन उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल बीकानेर लेकर गए, जहां उपचार के दौरान 10 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई।

इस घटना को लेकर पुलिस ने भंवरलाल पुत्र आसाराम जाट व दो-तीन अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।