बीकानेर

बीकानेर कोर्ट को 14 बम से उड़ाने की धमकी! ईमेल से मचा हड़कंप, पूरा कोर्ट परिसर खाली करवाया

[ad_1]


बीकानेर: शहर के न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कोर्ट के सिस्टम ऑफिसर को ईमेल के माध्यम से धमकी भेजी गई है, जिसमें कोर्ट परिसर में 14 साइनाइड बम लगाने और उन्हें ब्लास्ट करने की चेतावनी दी गई है।

ईमेल में दावा किया गया है कि यह बम दोपहर करीब 2 बजे ब्लास्ट किए जाएंगे। धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।

1.75 किलोमीटर तक नुकसान की चेतावनी

धमकी भरे ईमेल में यह भी कहा गया है कि यदि विस्फोट होता है तो उसका असर करीब 1.75 किलोमीटर के दायरे तक हो सकता है। इस जानकारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया है।

सुबह 4:45 बजे आया धमकी भरा ईमेल

बताया जा रहा है कि यह ईमेल सुबह करीब 4 बजकर 45 मिनट पर भेजा गया था। जैसे ही यह सूचना प्रशासन तक पहुंची, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया।

कोर्ट परिसर खाली, बम स्क्वायड कर रहा तलाशी

धमकी के बाद एहतियात के तौर पर पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया है। मौके पर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया है।

बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) की टीम द्वारा कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है। साइबर टीम भी इस मामले में सक्रिय हो गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ईमेल किस स्थान और किस व्यक्ति द्वारा भेजा गया है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं और कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान जारी है।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here